बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 16 दिसंबर। सेवा सुगंधम संस्थान रायपुर द्वारा निरंतर 1993 से सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठन द्वारा किए जा रहे अतुलनीय कार्यों एवं अपने नगर राज्य के प्रति समर्पित होकर जनहित के कार्यों को करने वाले समूहों एवं व्यक्तियों का निरंतर सम्मान समिति के संस्थापक टिकेंद्र उपाध्याय करते आ रहे है।
जिसके माध्यम से भाटापारा के प्रसिद्ध आडिल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ. विकास आडिल, डॉ. विक्रम आडिल, डॉ. कृष्ण कुमार आडिल, डॉ. चंद्रकांत आडिल, डॉ. मेघा आडिल, डॉ. पूनम आडिल सहित आल हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ के लोगों का सेवा सुगंधम सामाजिक जन कल्याण समिति रायपुर द्वारा सतत सेवारत सम्मान समारोह 2024 प्रमाण पत्र एवं भेंट प्रदान कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को विशेष अलंकृत कर सम्मान किया गया एवं निरंतर समाज देश नगर के लिए इसी तरह से कार्य करते रहने के लिए उत्साहित किया गया।
वहीं डॉ. विकास आडिल मुख्य चिकित्सक आडिल हॉस्पिटल द्वारा संबोधन में कहा गया कि डॉक्टरों के लिए बहुत कम समय ही आता है, जब उनका उत्साहवर्धन किया जाता है, हमेशा नकारात्मक भावनाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन कुछ पल सम्मान के जो मिलते हैं वह हमें उत्साहित करते हैं की निरंतर अपने कर्तव्य जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज के लिए कार्य करते रहें, जिसके लिए हम सेवा सुगंधम समिति के समस्त सदस्यों एवं संस्थापक टिकेंद्र जी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करते हैं ।
सेवा सुगंधम सामाजिक जनकल्याण समिति रायपुर के द्वारा निरंतर अच्छे कार्यों को करने वालों का सम्मान किया जाता रहा है, उसके साथ ही गरीब कन्याओं के विवाह के आयोजन लगातार करते आ रही है। जिसमें विकलांग एवं आर्थिक रूप से अक्षम कन्याओं का विवाह समय पर करते रहते हैं। जिसके आगामी कड़ी में 20 तारीख को एक गरीब कन्या का विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अपने कार्यों के साथ समाज में सामाजिक भागीदारी सेवा सुगंधम समिति निभा रही है।


