बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 दिसंबर। जिला मुख्यालय में प्रतिवर्षानुसार नववर्ष में यज्ञ समिति बलौदाबाजार के सदस्यों द्वारा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष समिति के सदस्यों द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में सुख-समृद्धि कुशलता विश्व कल्याण एवं विश्व शांति के निमित्त गणपति महायज्ञ किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जो 16 जनवरी 2025 गुरुवार से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2025 रविवार को सम्पन्न होगा।
महायज्ञ के शुभारम्भ के लिए कार्यारम्भ कर भूमिपूजन जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद महाराज के करकमलों से भगवान गणेश की प्रतिमा में माल्यार्पण पूजा अर्चना कर सम्पन्न हुआ। महराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि सभी नगरों और ग्रामों में ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होने चाहिए अपने आशीर्वचनों से समिति के उपस्थित सदस्यों को अनुग्रहित किया एवं यज्ञ से होने वाले सकारात्मक प्रभाव का सभी आयोजनकर्ताओं ,सहयोगियों और क्षेत्रवासियों को लाभ होगा यज्ञ पूर्णत: सफल और सम्पूर्ण इच्छा पूर्ति करने वाला होगा ऐसा आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही यज्ञ स्थल पर समिति के सदस्यों की बैठक भी सम्पन्न हुई, जिसमें यज्ञ से संबंधित खर्चों कार्यक्रमों यज्ञ कुंड निर्माण कार्य जो प्रारम्भ हो चुका है उसपर विस्तृत चर्चा हुई।
ज्ञात हो कि विगत चार वर्षों से लगातार पुराना क्लब मैदान जो अब यज्ञ स्थल के रूप में पहचाना जाता है दशहरा मैदान बलौदाबाजार में यज्ञ समिति बलौदाबाजार द्वारा विश्व कल्याण, सनातन धर्म के उत्थान, नई पीढ़ी में धार्मिक कर्मकांड संस्कारों के संचलन के लिए 11 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।
साथ ही इसमें विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम कथा संगीत भजन इत्यादि गतिविधियां ख्यातिलब्ध गायकों कथावाचकों समितियों के द्वारा प्रस्तुत किया जाता है जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर यज्ञ में सहभागी बनकर लाभान्वित होते हैं एवं पूरा वातावरण यज्ञ से शुद्ध पवित्र एवं भक्तिमय हो जाता है।
महायज्ञ को सम्पन्न करने के लिए आहुत बैठक एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में यज्ञाचार्य प. द्वारिका प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जनसेवा समिति के संरक्षक अशोक तिवारी श्याम सुंदर केशरवानी महेंद्र वर्मा खोडश राम कश्यप किरण वर्मा प्यारेलाल सेन सुरेंद्र जायसवाल प्रमोद शुक्ला प्रेम नारायण केशरवानी मोरध्वज श्रीवास्तव समिति के अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी उपाध्यक्ष मोतीराम वर्मा सचिव सपन केशरवानी सहसचिव विनय गुप्ता कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष संजय केशरवानी व्यवस्थापक शिव प्रकाश तिवारी राजेश केशरवानी सदस्यगण संतोष वैष्णव अभिषेक तिवारी आशीष मिश्रा नीलम दीक्षित योगेश शुक्ला उमेश यादव अरविंद मिश्र पवन जायसवाल गार्गी शंकर बाजपेयी गजेंद्र देवांगन पीयूष मिश्रा महेश ठाकुर लाला ठाकुर शीलू गुप्ता हैप्पी सोनी रवि यादव अक्षर अग्रवाल कृष्णानंद अग्रवाल अमित केशरवानी हरिओम यादव राहुल सोनी अशोक गुप्तासीमा केशरवानी पिंकी चंद्राकर आदि अन्य सदस्य तथा आमजन उपस्थित रहे।


