बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 दिसंबर। लवन रोड में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह चल रहा है। कथा 10 दिन को समाप्त होगी। यहां राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द स्थित शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख ब्रह्मचारी स्वामी डॉ. इदुभवानंद कथा कह रहे हैं।
कथा के पांचवें दिन महाराज ने समुद्र मंथन वामन अवतार और रामकृष्ण अवतरण पर प्रकाश डाला। श्रोताओं ने कथाओं को सुना और पूजा-अर्चना की। कथा के दौरान डॉ. इदुभवानंद महाराज ने नशे के बुरे प्रभाव के बारे में बताया, इससे दूर रहने की सलाह दी।
उन्होंने सामूहिक भोजन की महिमा बताई। इसमें भोजन की शुरुआत और समाप्ति एक साथ करनी चाहिए। उन्होंने दान के महत्व पर भी जोर देते हुए दान की वस्तु से कहीं अधिक देने वाला व्यक्ति बड़ा होता है। गुरु की महिमा बताते कहा -गुरु कृपा से ही व्यक्ति का कल्याण संभव है। इस आयोजन में नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इस दौरान आयोजक परिवार से महेंद्र वर्मा, नेहा वर्मा आदि वर्मा सहपरिवार मौजूद रहे।


