बलौदा बाजार

कंपकपाएगा दिसंबर, बारिश की आशंका भी
02-Dec-2024 8:54 PM
कंपकपाएगा दिसंबर, बारिश की आशंका भी

बलौदाबाजार, 2 दिसंबर। दिसंबर माह सर्दियों का प्रमुख समय होता है। इस दौरान बलौदाबाजार जिले के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ जाती है और कई स्थानों पर कोहरा छा जाता है। यह माह न केवल मौसम की दृष्टि से बल्कि त्योहार और उत्सवों के कारण भी खास होता है।

दिसंबर का महीना साल को अलविदा और नए साल का स्वागत करने का होता है। दिसंबर का महीना सर्दगर्म और त्योहारों की रौनक से भरपूर होता है। यह समय साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने का होता है। पूरे महीने लोग कड़ाके की ठंड का एहसास करेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। उत्तर से ठंडी हवा आएगी।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम अत्यधिक ठंडा रहता है। इस दौरान कई विकासखंडों में घना कोहरा और शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। वनांचल क्षेत्र में मौसम और ज्यादा ठंडा होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार कड़ाके ठंड में मनाया जाएगा। दिसंबर के आखिरी दिनों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास हो सकता है। आसमान साफ होगा। धूप भी तेज लगेगी, लेकिन इससे ठंड में कमी नहीं आएगी।


अन्य पोस्ट