बलौदा बाजार

ऑपरेशन विश्वास: लापता 942 को ढूंढा,सबसे ज्यादा 550 महिलाएं
02-Dec-2024 2:22 PM
ऑपरेशन विश्वास: लापता 942 को ढूंढा,सबसे ज्यादा 550 महिलाएं

बलौदाबाजार, 2 दिसंबर। जिले में ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने इस साल अब तक 942 गुम इंसानों को घूम निकला है। इन गुम इंसानों में 228 नाबालिग बालक बालिकाएं भी शामिल हंै। इन्हें खोजबीन उनके परिजनों के हवाले किया। अभियान के तहत पुलिस ने 13 बालकों 215 बालिकाओं 164 पुरुष और 550 महिलाओं को ढूंढ निकाला है। 

ऑपरेशन विश्वास का यह अभियान 1 जनवरी से 28 नवंबर 2024 तक जारी रहा। इस दौरान जिले भर में गुम इंसानों की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक ने किया। उन्होंने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को गुम इंसानों की खोजबीन के लिए अलग-अलग टास्क पर थे। उन्हें तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। 

पुलिस ने गुम इंसानों के परिजनों, स्कूल मित्रों और अन्य सूत्रों से जानकारी जुटाया, इसके अलावा साइबर सेल की तकनीकी टीम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कई सफल अभियानों को अंजाम दिया। मुख्यालय स्तर पर एक टीम बनाई गई थी जो किसी भी सूचना पर तुरंत संबंधित स्थान पर रवाना होती थी। इससे गुम इंसान के मिलने की संभावना बढ़ जाती थी। 

इस दौरान इस अभियान के दौरान बलौदाबाजार पुलिस ने आसपास के जिलों महासमुंद, रायपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ के अलावा अन्य राज्यों आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना से भी गुम इंसानों को बरामद किया पुलिस ने साल के अंत तक 1000 गुम इंसानों को ढूंढने का लक्ष्य रखा है। 
 


अन्य पोस्ट