बलौदा बाजार

खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए कई सुविधाएं, धान बेचने में सहुलियत
29-Nov-2024 2:34 PM
खरीदी केंद्रों में किसानों  के लिए कई सुविधाएं, धान बेचने में सहुलियत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 29 नवंबर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य जिले में सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के 129 सहकारी समितियों के 166 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। धान बेचने उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के लिए विशेष व्यवस्था की  गई है जिससे धान बेचने में सहूलियत हो रही है और किसानों में हर्ष व्याप्त है।

विकासखंड बलौदाबाजार  के ग्राम सकरी के किसान टीकाराम वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र में मिल रही सुविधाओं पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे धान बेचने सेवा सहकारी समिति सकरी आए हैं। यहां सुविधाएं काफी अच्छी है। धान बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

छाया, पेयजल, बारदाना की उपलब्धता सहित सभी तरह की सुविधाएं किसानों को मिल रही है। साथ ही साथ सरकार 3100 की दर से 21 च्ंिटल प्रति एकड़ किसानों से धान खरीदी कर रही है और धान की राशि 72 घंटे के भीतर हम किसानों के खाते में जमा हो रही है। इसके लिए किसान श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

समिति प्रबंधक ने बताया कि सकरी समिति में अब तक  54 लाख 88 हजार रुपए के 2386 च्ंिटल धान खरीदी की गई है जिसमें मोटा धान 198 च्ंिटल एवं पतला धान 2187 च्ंिटल शामिल है। समिति में 5966  बारदाना उपलब्ध है।

 धान बेचने आने वाले किसानों की सुविधाओं का  ध्यान रखा जा रहा है।


अन्य पोस्ट