बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 21 अक्टूबर। झारखंड प्रदेश के हटिया विधानसभा में अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधानसभा आब्जर्वर सुशील शर्मा ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि झारखंड प्रदेश के हटिया विधान सभा में लगातार ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, बूथ कॉंग्रेस कमेटी सहित वरिष्ठ कॉंग्रेस जनों से मीटिंग कर आम जन से संपर्क करने पर रुझान कॉंग्रेस पार्टी के समर्थन में दिखाई दे रहा है यहाँ पर कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपने अपने बूथ को जीतने कमरकस चुके है, कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद है।
सुशील शर्मा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव जीतने के लिये आवश्यक जानकारी देकर अपनी बूथ में कॉंग्रेस प्रत्याशी को भारी मतो से जिताने की अपील कर रहे है। सुशील शर्मा ने आगे बताया कि हटिया विधान सभा में 495 पोलिंग बूथ है और लगभग 445680 मतदाता है जिसमें सामान्य वर्ग,आदिवासी, मुस्लिम मतदाता की संख्या अधिक है,प्रत्येक बूथ में कॉंग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार कर रहे है।


