बलौदा बाजार
धान खरीदी केंद्रों के ऑपरेटरों की बेमुद्दत हड़ताल, आत्मदाह की चेतावनी
21-Oct-2024 2:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 21 अक्टूबर। धान खरीदी केंद्रों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने राजभवन, मुख्यमंत्री निवास के साथ ही मंत्रियों का निवास घेरने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं पुलिस को दी गई लिखित सूचना में उन्होंने मांगें नहीं माने जाने की स्थिति में 26 अक्टूबर को सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।
संघ की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि दो सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 18 सितंबर से नवा रायपुर में आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से ऑपरेटरों के पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे आहत होकर संघ ने मंत्रियों के घेराव और आत्मदाह करने की फैसला किया है।
ज्ञात हो कि धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के हड़ताल में रहने किसानों का धान खरीदी हेतु नवीन पंजीयन एवं संशोधन का कार्य रुका हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे