बलौदा बाजार
शिवनाथ में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
13-Oct-2024 6:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 13 अक्टूबर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शिवनाथ नदी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर सांगधारी माता सेवा की धुन पर थिरकते दिखे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ पप्पू अली ने माता दुर्गा रानी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया, जिसमें पूर्व प्रदेश महासचिव विजय गुप्ता, साह समाज अध्यक्ष कमलेश साह, पार्षद अशोक देवांगन, एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


