बलौदा बाजार

उन्नति करना चाहते हो तो झुकने की कला सीखो-अभिषेक मोदी
11-Sep-2024 3:12 PM
उन्नति करना चाहते हो तो झुकने की कला सीखो-अभिषेक मोदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 11 सितंबर। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व महोत्सव धूमधाम से संपन्न हो रहा है. आज पर्यूषण पर्व का दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म है। सर्वप्रथम भगवान पुष्पदंत नाथजी की प्रतिमा मस्तक पर विराजमान कर पांडुक शीला में विराजमान की गई, पांडुक शिला में विराजमान होने के पश्चात आज का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य नवीन गदिया अभिनव मोदी को प्राप्त हुआ। सभी भक्तों ने मिलकर भगवान का मंगल अभिषेक किया। उसके पश्चात शांति धारा संपन्न हुई ,आज की शांति धारा का सौभाग्य नवीन जतनी गदिया, अभिनव सुरभि मोदी को प्राप्त हुआ। शांतिधारा के पश्चात भगवान की मंगल आरती की गई। मंगल आरती के पश्चात प्रतिमा का मार्जन कर सभी भक्त धूमधाम से भक्ति के साथ श्रीजी की प्रतिमा को लेकर भक्ति नृत्य करते हुए बेदी में विराजमान किया। आज की मंगल पूजा प्रारंभ हुई सर्वप्रथम देव शास्त्र गुरु की पूजा, सोलहकारण पूजा, रत्नत्रय पूजा, दशलक्षण पूजा , 24 तीर्थंकर का अर्ध महाअर्ध समर्पित कर पूजा संपन्न की गई। अभिषेक मोदी ने बतलाया धर्म का दूसरा लक्षण उत्तम मार्दव धर्म है। मार्दव संस्कृत भाषा का शब्द है, जो मृदु है कोमल है ,उसका जो भाव है उसे मार्दव कहते हैं। मद के नशे में व्यक्ति मदमस्त हो जाता है और वह अपने को उच्च तथा दूसरों को तुच्छ समझने लगता है। वह अपनी प्रतिष्ठा के लिए दूसरों की निंदा व अपनी प्रशंसा करता है। मानी व्यक्ति मान सम्मान की प्राप्ति के लिए सब कुछ करने को तैयार रहता है। मान कसाय को छोडऩा अत्यंत कठिन है। घर बार स्त्री पुत्र सब छोड़ देने पर भी मान नहीं छूटता।  अहंकार का हमारी आत्मा पर इतना अधिक बोझ है कि वह हमें परमात्मा से मिलने नहीं देता। व्यक्ति का तोल तो संभव है, मगर उसका अहंकार बेतोल है। दुनिया में आज तक ऐसी कोई मशीन नहीं बनी जो व्यक्ति के अहंकार को तोल सके।

दुनिया में आज तक किसी भी अहंकारी व्यक्ति का कल्याण ना हुआ है और ना होगा। अहंकारी व्यक्ति नियम से दुर्गति में ही जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश मोदी, नवीन गदीया, आलोक मोदी, अभिनव, अभिनंदन, अक्षत, सुमन लता, रजनी, नेहा, सुरभि मोदी, अनुराग जैन, अंकुश जैन, संदीप सनत कुमार जैन ,पंकज गदीया, नितिन गदीया ,नैतिक गदीया, शोभा लाल जी जैन, अरिंजय आदि, अंशु मोदी, लाला जैन, निशी हैं आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट