बलौदा बाजार

शिवरतन शर्मा ने मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, पुन: ली भाजपा की सदस्यता
04-Sep-2024 7:50 PM
शिवरतन शर्मा ने मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, पुन: ली भाजपा की सदस्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 4 सितंबर। उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 से जुडक़र भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया

शिवरतन शर्मा ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, सभी को नमस्कार, मंैने आज भाजपा की सदस्यता अभियान 2024 में सदस्यता ग्रहण कर ली है। आप सभी से सादर अनुरोध है की नीचे दिए गए मेरे रेफरल लिंक पर क्लिक कर आप भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और अन्य लोगों को भी सदस्यता ग्रहण कराएं। भाजपा का सदस्य बन राष्ट्र के पुनर्निर्माण की यात्रा में सहभागी बनें।


अन्य पोस्ट