बलौदा बाजार

तहसील साहू संघ अध्यक्ष बने सरोज
18-Aug-2024 3:43 PM
तहसील साहू संघ अध्यक्ष बने सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 18 अगस्त।
नवीन तहसील सुहेला गठन के बाद  प्रदेश साहू संघ के द्वारा सामाजिक संगठन तैयार करने हेतु गत दिवस हथबंद परिक्षेत्र के साहू भवन में बैठक आयोजित किया गया था। जिसमें जिला प्रभारी  खिलावन साहू के साथ चुनावी पर्वेक्षक, जिला अध्यक्ष सुनील साहू के समस्त पदाधिकारी, तहसील साहू संघ सिमगा, तहसील साहू संघ सुहेला के समस्त पदाधिकारियों के उपस्थित में नाम लेकर प्रदेश कार्यालय से तहसील एवं परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया। जिसमें नवीन तहसील सुहेला के लिए निवर्तमान परिक्षेत्र अध्यक्ष मटिया सरोज कुमार साहू को तहसील अध्यक्ष मनोनयन किया गया। परिक्षेत्र मटिया अध्यक्ष उत्तम साहू, परिक्षेत्र खल्लारी (सुहेला) अध्यक्ष नारायण प्रसाद साहू, परिक्षेत्र हिरमी अध्यक्ष हिरामन साहू बनाया गया।  
 


अन्य पोस्ट