बलौदा बाजार

स्वतंत्रता दौड़ : मंत्री टंकराम, कलेक्टर- एसपी समेत सैकड़ों दौड़े
14-Aug-2024 4:51 PM
स्वतंत्रता दौड़ : मंत्री टंकराम, कलेक्टर- एसपी  समेत सैकड़ों दौड़े

बलौदाबाजार, 14 अगस्त। प्रतिवर्ष अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बुधवार सुबह 7.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रति प्रेम एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का दौड़ लगाकर उत्साहवर्धन किया और तिरंगा फहराना, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष चितावर जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन,स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दौड़ में लगभग 4 सौ से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र छात्राएं सम्मलित होकर दौड़ में भाग लिए। छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए, मंत्री वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी लगभग 2 किलोमीटर दौड़ पूरी की। 

इस दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्रों को नि: शुल्क तिरंगा झंडा एवं वृक्षारोपण हेतु पेड़ का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, सँुंक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे, खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में पंडित चक्रपाणि, गरूकुल,शाश्वत एवं पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या स्कूलो के छात्र- छात्राओं सहित प्राचार्य पंडित चक्रपाणि विद्यालय बलविंदर सिंह,शिवकुमार बांधे व्यायाम शिक्षक एनके बांधे अधीक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट