बलौदा बाजार

बलौदाबाजार हिंसा : भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार
27-Jun-2024 2:42 PM
बलौदाबाजार हिंसा : भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 जून। दस जून की हिंसा में शामिल व कलेक्ट्रेट परिसर में आगजनी और तोडफ़ोड़ करने के आरोप में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अब तक 148 को गिरफ्तार किया गया है।

घटना में सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। ट्रेसिंग से पता चला कि वह झारखंड के भुखारो थाना क्षेत्र में  खुफिया तंत्र से यहां से भी भागने की फिराक में है।

पुलिस ने बिना देर किए ही उसे झारखंड के भुखारो से मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इसी तरह दूसरे गिरफ्तार आरोपी राजकुमार को तेलंगाना से गिरफ्तार किया। जबकि तीसरा आरोपी नरेंद्र लवन में छिपा हुआ था। जिसे पुलिस ने घेरकर दबोच लिया है।

एक दिन पहले ही पुलिस ने एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सहित हिंसा में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई हिंसा घटना में अब तक आगजनी करने वाले 148 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दी जा रही दबिश- एएसपी  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी निकाली जा रही है। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बवाल तोडफ़ोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रव तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दी जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो फोटो सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्रवाई करते हुए सरगर्मी से पता तलाशी जारी है।

नवरंगे से पूछताछ के आधार पर हुई 19 जून को भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे की गिरफ्तारी के बाद भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए बड़े मायने रखती है। सूत्रों के अनुसर किशोर नवरंगे से पूछताछ के दौरान हिंसा से जुड़े तथ्य और साजिद से जुड़े नाम पुलिस के समक्ष आए हैं। इन्हीं के आधार पर अब बड़ी और चौंकाने वाली गिरफ्तारियां होनी तय है। गिरफ्तार भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष से लगातार गहन पूछताछ की जा रही है।


अन्य पोस्ट