बलौदा बाजार
इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष बांधे निष्कासित
23-Jun-2024 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 23 जून। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने प्रदेश उपाध्यक्ष कमल बांधे को निष्कासित किया। इंटक की सदस्यता से निष्कासन आदेश जारी करते हुए बताया कि कमल बांधे संगठन के विरुद्ध काम कर रहे थे कुछ समय पहले भी उन्हें नोटिस जारी करके जवाब मांगा था लेकिन उस नोटिस का कोई भी जवाब नहीं दिया गया था। 22 तारीख को अडानी पावर प्लांट का होने वाली जनसुनवाई का बिना जानकारी दिए संगठन में प्लांट की जनसुनवाई का समर्थन कर प्रेस विज्ञपति जारी कर दिया था। इंटक छत्तीसगढ़ को तथ्यात्मक रूप से जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके द्वारा संगठन के विरोध में कार्य किया है। आपका उक्त अचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। आपको तत्काल प्रभाव से पद और संगठन की सदस्यता से निष्कासन किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


