बलौदा बाजार

विधायक ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया
12-Apr-2024 2:46 PM
विधायक ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी  न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 12 अप्रैल। भाटापारा विधानसभा में कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ विधायक इन्द्र साव ने किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्र की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहां कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और आत्मनिर्भर बनकर अपना व अपने समाज का नाम रोशन कर रही है। एवं सभी वर्गों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी प्रत्येक परिवार की महिला को महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी के माध्यम से प्रति वर्ष एक लाख रूपये 8333/रू. प्रति माह के दर से दी जायेगी। जिससे महिलाओं का जीवन स्तर में काफी बदलाव आयेगा।

इन्द्र साव ने कहा, आज हर समाज के गरीब परिवार का बेटा हो या बेटी गरीबी के चलते पढ़ाई से दूर होते जा रहे है। आज देश को सुसंस्कृति व सुसंपन्न बनाने के लिए शिक्षा की बेहद आवश्यकता है। शिक्षा के साथ बच्चे संस्कारवान भी बनते है। ऐसी बहुती सी बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी कांग्रेस पार्टी ने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया। जिससे नि:संदेह आने वाले दिनों में यदि हमारी सरकार केन्द्र में आती है तो देश की महिलाओं को इससे भरपूर लाभ मिलेगा।


अन्य पोस्ट