बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार,13 मार्च। जिला मुख्यालय की द्वितीय सर्वाधिक मुख्य सडक़ का निर्माण कछुआ चाल से भी धीमी गति से हो रहा है। समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रारंभ किया गया सडक़ निर्माण में पिछले एक वर्ष के दौरान पहले मुरूम व बाद में बजरी व डस्ट डालकर छोड़ दिया गया है, इसकी वजह से चार पहिया वाहनों के आवागमन के दौरान धूल का गुबार उड़ रहा है। इस वजह से पैदल एवं दो पहिया में आने-जाने वाले लोगों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं धूल की वजह से नगर पालिका के भवन के अलावा आसपास के घर पर धूल की परत जम गई है। बताया गया कि सडक़ का निर्माण पूर्व मंत्री के एक करीबी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।
गौरतलब है कि नगर पालिका कार्यालय भवन के सामने से गुजरने वाली यह मार्ग डॉ. खूबचंद बघेल उद्यान से कलेक्टोरेट पहुंच मार्ग को जोड़ती है। आम जनों द्वारा सात-आठ वर्षों से निर्माण की मांग पश्चात तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा इसके निर्माण हेतु राशि प्रदान किया गया। इसके निर्माण कार्य की निविदा भी स्वीकृत हो गई।
इस दौरान ठेकेदार द्वारा पालिका के प्रमुख जनप्रतिनिधियों के मध्य खींचतान की वजह से सडक़ निर्माण कार्य को लंबित पड़ा रहा। संबंधित कार्य के ठेकेदार को 23 सितंबर 2022 को इस बीटी सडक़ निर्माण का कार्यदेश जारी हुआ था
1.06 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण इस सडक़ की निविदा एसओआर दर से 13.67 प्रतिशत अधिक पर स्वीकृत किया गया था। कार्य पूर्ण की अवधि 5 माह अर्थात फरवरी 2023 थी, जबकि निर्माण कार्य ही अप्रैल 2023 में प्रारंभ किया गया था। इसके बाद से कुछ दिनों का काम कर पुन: रोक दिया गया दिया जा रहा है। जिसके चलते मार्ग से होने होकर गुजरने वाले लोग हलाकान हैं। मार्ग पर जिला अस्पताल के एंबुलेंस अथवा अन्य बड़ी वाहनों के आवागमन के दौरान धूल की गुबार उड़ रही है।
अस्पताल के मरीज हो रहे परेशान
इस वजह से मार्ग के किनारे निवासरत लोगों के अलावा इस मार्ग पर पडऩे वाले कार्यालय एवं अस्पताल के मरीज अत्यधिक परेशान है। वहीं भाजपा की सरकार के आने के पश्चात आम जनों को उम्मीद की भाजपा से संबंध तालिका अध्यक्ष को पहल करते हुए सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ करेंगे। परंतु इस दिशा में अपेक्षित पल नहीं हो पा रही है। यही नहीं ठेकेदार व प्रमुख जनप्रतिनिधि के मध्य रस्सा कसी के चलते मुख्य नगर पालिका अधिकारी की लाचार है। इसके चलते बीटी रोड निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है
कार्य पूर्ण करने का देंगे निर्देश-चौहान
इस संबंध में नए कलेक्टर के ऐल चौहान को संपूर्ण वास्तविक वस्तु स्थिति से अवगत कराए जाने पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा कर लंबित कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया जाएगा।


