बलौदा बाजार
पिकअप पलटी, दो गंभीर
12-Feb-2024 5:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार 12 फरवरी। पलारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से सवार लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को रायपुर भेज दिया गया है। घटना ग्राम रोहांसी के पास हुई है।
पिकअप वाहन में महिला-पुरुष और बच्चों समेत करीब 20 लोग सवार थे, जिसमें दो महिलाओं को गंभीर चोंटे आई है। वाहन में सवार सभी लोग सेमरिया थाना सुहेला के रहने वाले थे। ये सभी तुरतुरिया मातागढ़ गये थे। यहां से वापस लौटते समय पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, वहीं घायलों को अन्य वाहन की व्यवस्था कर हॉस्पिटल भिजवाया और घटना की जांच में जुट गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


