बलौदा बाजार
सट्टा-पट्टी संग 4 सटोरिये पकड़ाए
03-Feb-2024 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 3 फरवरी। भाटापारा शहर पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखने वाले 04 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 2810 नगद, डाट पेन, सट्टा हिसाब लिखा कागज एवं सट्टा पट्टी जब्त किया गया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शराब कोचियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, सटोरियों एवं अन्य अवैधानिक कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर भाटापारा शहर में अधिक रूपये जीतने का लालच देकर सट्टा-पट्टी का जाल फैलाने वाले 4 सटोरियों रवि पठारी, दीपक कलवानी, मंत्री राम व संतोष बंजारे उर्फ राजा को धान मंडी के सामने नेहरू वार्ड, महासती वार्ड एवं सदर वार्ड भाटापारा में सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


