बलौदा बाजार
भाटापारा, 13 जनवरी। पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा की मासिक बैठक मे नेपाल अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव, एवं तीर्थ यात्रा से सकुशल आये पेंशनरो ने अपने अनुभव शेयर किये 9 फरवरी से 12 फरवरी के मध्य एक सम्मलेन आयोजन हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। तीर्थ यात्रा से वापस लौटे साथियो को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। नये पेंशनर रामकुमार राजपूत का स्वागत किया गया। माह दिसंबर मे जिनका पेंशन रुका है, जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्णय लिए गये। इस आयोजन मे भंवर सिंह साहू, एम आर उपाध्याय, खुमान सिंह वर्मा, बाबूलाल साव, कैलाश मिश्रा, दाऊराम वर्मा, ललित ठाकुर, भागवत देवदास,आर. के देवदास, भागीरथी वर्मा, राधाबाई साहू, यूआर साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। आगामी रामायण महोत्सव श्री लंका मे होंगी। इसके लिए भी साथियो को तैयार रहने की सलाह दी गयी। पेंशनरों ने सायंकाळी वंदना गायत्री मंदिर में भाग लेकर अपने आप को अनुग्रहित महसूस कर धन्यवाद खुमान सिंह वर्मा को दिये। उपरोक्त जानकारी सचिव यू आर साहू ने दी है।


