बलौदा बाजार

भाजपा प्रत्याशी शिवरतन की पत्नी, घर-घर दे रही दस्तक
10-Nov-2023 7:42 PM
भाजपा प्रत्याशी शिवरतन की पत्नी, घर-घर  दे रही दस्तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 10 नवंबर। भाजपा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा के चुनाव प्रचार में उनकी सहधार्मिनी सीमा शर्मा भी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर विधायक प्रत्याशी शिव रतन शर्मा को विजयी बनाने की अपील कर रही हैं।

 अपनी अपील में भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में जिस तरह से प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 1000  एवं  500  रुपए में गैस सिलेंडर आदि की जानकारी विशेष रूप से दे रही हैं।

 उनके साथ चुनाव प्रचार में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ.मोहन बांधे जिला मंत्री महाबल  बघेल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरा देवी साहू, आयशा खान, चंद्रकला सहाय, तनुजा लहरे, मीना सोनी, रेखा ध्रुव, सुकून ध्रुव सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता गण बलभद्र वार्ड एवं  संतमाता वार्ड में लोगों से मिलकर विधायक प्रत्याशी शिव रतन शर्मा के लिए समर्थन मांगा एवं विजयी बनाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट