बलौदा बाजार

कांग्रेस सेवा दल ने गांधी व शास्त्री को किया नमन
06-Oct-2023 7:53 PM
कांग्रेस सेवा दल ने गांधी व शास्त्री को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 6 अक्टूबर। कांग्रेस सेवादल की ओर से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सेवादल शहर अध्यक्ष महेंद्र साहू के नेतृत्व कांग्रेस भवन  में उन्हें नमन किया गया प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार भी सम्मिलित हुए। महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके द्वारा किए गए कार्य को याद किया गया।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष यादव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी व बहादुर शास्त्री ने भारत की धरती पर जन्म लिया और भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस है इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सादा जीवन और उच्च विचार के बलबूते एक महान विभूतियों ने देश का मान बढ़ाया उन्होंने दुनिया को यह बता दिया कि अगर इंसान के अंदर आत्मविश्वास हो तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है। महात्मा गांधी के दिखाएं सत्य और  अहिंसा व उनके मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  यंग ब्रिगेड देवचरण मार्कण्डेय मोहन केसरवानी ब्लॉक अध्यक्ष कुंज राम साहू ईश्वर साहू महासचिव संतोष कुर्रे कीरत वर्मा महासचिव अशोक साहू फलेश साहू गिरिराज चावड़ा महिला जिला अध्यक्ष निर्मला कोशले शतरूपा वर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला साहू कुमारी जांगड़े हिरमत  साहू  जिलाध्यक्ष इंटक पूर्णिमा श्रीवास अमावस लोकेश यादव राजा ओम प्रकाश यदु गुड्डा मानिकपुरी करन देवदास  कार्यक्रम कांग्रेस भवन से सभी सेवादल के साथी वह कार्यकर्ता पदाधिकारी दामाखेड़ा के लिए भरोसा के सम्मेलन में सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट