बलौदा बाजार

सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित
06-Oct-2023 7:52 PM
सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 6 अक्टूबर। गांधी शास्त्री जयंती के पावन पर्व पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा शिवलाल यादव सर्वधर्म प्रेमी ने जानकारी प्रदान किया कि जगतगुरु माता-पिता गॉड शिव शक्ति गणेश सीताराम हनुमान राधा कृष्ण रुक्मणी अल्लाह गुरु नानक देव प्रभु ईसा मसीह महावीर स्वामी गौतम बुद्ध अग्नि देव धरती मां भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी की अपार कृपा से राष्ट्रीय एकता के प्रेरणा स्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान नारा के जन्मदाता लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 2 अक्टूबर के पावन पर्व पर सर्वधर्म गीत सुना भजन कीर्तन कविता दीप यज्ञ गीता पाठ उद्बोधन में लगभग 51 सर्वधर्म प्रेमी ने भाग लिया।

 मुख्य अतिथि अध्यक्ष विशेष अतिथि गणों धामन दास गुरुदेव समारु लाल पंसारी भंवर सिंह साहू शिवलाल यादव ललित सिंह ठाकुर चरण सिंह छाबड़ा इंदर तलरेजा सूरजमुखी दास लाला जैन अरुण कुमार अग्रवाल रविशंकर यादव संतोष जब्बा मानिकपुरी नैतिक खुटे तेज कुमार साहू प्रभु वर्मा इंद्री सोनी ने सर्वधर्म गीत सेवा भजन कविता दीप यज्ञ गीता पाठ उद्बोधन गांधी शास्त्री जी के जीवनी सर्वधर्म गीत धरती दाई हो तोर कोरा में जम्मो मनखे हिंदू मुस्लिम सिख इसाई जैन बौद्ध फारसी आए शिव भोले पार्वती शीतल दुर्गा मां राधा कृष्ण में भजन उद्बोधन प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन शिवलाल यादव सर्वधर्म प्रेमी जेठू राम ध्रुव जीवरखन ठाकुर यूआर साहू ने किया आमंत्रित विशेष अतिथियों का श्रीफल गांधी जी की गमछा गीता पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजस्व पुलिस नगर पुलिस प्रशासन पत्रकार बंधुओ दानदाताओं सर्वधर्म प्रेमियों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किए।


अन्य पोस्ट