बलौदा बाजार
मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया हंगामा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 12 सितंबर। भाटापारा कांग्रेस शासित नगर पालिका भाटापारा में चरमराई व्यवस्था पर नगर पालिका घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपाईयों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीओपी ने ग्रामीण तथा शहर थाने का बल तैनात किया है।
कांग्रेस शासित नगर पालिका भाटापारा में चरमराई व्यवस्था पर नगर पालिका घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपाईयों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीओपी ने ग्रामीण तथा शहर थाने का बल तैनात किया है।
आप को बता दें कि भाटापारा विधायक प्रतिनिधी ने बताया कि सात सूत्रीय मांगो को लेकर नगर पालिका का घेराव किया गया। पूर्व में जिन मांगों को लेकर नगर पालिका का घेराव किया गया था, अश्वासन के बाद उन मांगों को पूरा नहीं किया गया था, जिसके कारण शहर के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण के लिए दोबारा घेराव किया गया, जिसमें नगर पालिका सीएमओ द्वारा सामान्य सभा की बैठक में सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है।
नगर पालिका सीएमओ लाल बहादुर सिंह ने भाजपाईयों द्वारा किये गये घेराव और प्रर्दशन के संबंध में कहा कि समस्या और समाधान साथ- साथ चलता है। शहर में लगभग तीन सौ बोर है जिसमे पांच से सात प्रतिशत बोर खराब होते है तथा बनते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है। वहीं नगर पालिका सीएमओ ने भी स्वीकार किया है कि कुछ वार्डों से सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी है जिसका कारण कुछ दिनों के लिए सफाई कर्मियों की हड़ताल बताई जा रही है।
वहीं भाटापारा नगर पालिका कि व्यवस्था बद से बदत्तर हो गई है, लेकिन बीते चार वर्षों में विपक्ष की भुमिका नगर पालिका के प्रति कमजोर नजर आई। लोगों का कहना है कि चुनावी महौल है विपक्ष के पास मुददा नहीं होने के कारण नगर पालिका को मुददा बनाकर शहरवासियों के बीच माहौल बनाने में लगी हुई है।


