बलौदा बाजार

भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 को बाईक रैली निकालेंगे शिवसैनिक
11-Aug-2023 8:41 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 को बाईक रैली निकालेंगे शिवसैनिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 11 अगस्त। शिवसेना जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु के नेतृत्व में भाटापारा नगर के विश्राम गृह में बैठक रखा गया। जहां मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निषाद शामिल हुए।

बैठक को सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं की पदोन्नति करते हुए बसंत वर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाते हुए सुहेला ब्लाक अध्यक्ष सुखदेव ध्रुव सभी को भगवा गमछा भेंटकर नियुक्त किया गया साथ ही रामु यादव को भाटापारा नगर सचिव, तिल्दा नेवरा ब्लाक उपाध्यक्ष कमलेश कोसले को बनाया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत जल्द बाइक रैली जिले के विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ, कंपनियों में छेत्रवासियों की अपेक्षा, व हो रहे दुर्घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

साथ ही जिले के विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए जनता के पैसों को बंदरबांट करने वालों की बंधी हुई चैन को तोडक़र आमजन को राहत पहुंचाएंगे। जिसका रूप रेखा तैयार किया गया। 14 अगस्त को भव्य बाईक रैली का आयोजन होगा। जो सुहेला से शुरुआत होकर जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में भ्रष्टाचारी अधिकारियों का पुतला दहन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समापन होगा।

बैठक में जिला सचिव इंद्रजीत साहू, उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु, तिल्दा ब्लाक सचिव गोपी नेताम, भाटापारा नगर सचिव गुलशन सेन, उपाध्यक्ष सनत देवांगन, अरुण कुमार, रतन, छोटु नेताम, लोकेश, नरेंद्र, सोनु, चंदन, विकास, साहिल आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट