बलौदा बाजार

देवांगन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त
08-Aug-2023 10:28 PM
देवांगन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

भाटापारा, 8 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा में इंजिनियर के के देवांगन को एक नई जिम्मेदारी प्रदेशकार्यसमिति सदस्य  के रूप में दिया गया है जिस पर इंजिनियर के के देवांगन ने प्रदेश में स्थान देने और नई जिम्मेदारी के साथ काम का अवसर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भरत वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीदी लक्ष्मी वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, जिला महामंत्री राकेश तिवारी सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और पार्टी  को विश्वास दिलाते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप पुरी निष्ठा और लगन के साथ पार्टी मे कार्य करने की बात कही है।

 


अन्य पोस्ट