बलौदा बाजार

भाजपा अजा मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात
25-Jun-2023 5:04 PM
भाजपा अजा मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

लवन, 25 जून।  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज निवास रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता  गौरीशंकर अग्रवाल  से सौजन्य मुलाकात की।  श्री अग्रवाल  ने उनका हालचाल जाना एवं कुशल क्षेम पूछे। आज के इस अवसर पर विजय गोयल जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा बलोदा बाजार, महिला मोर्चा लवन मंडल महामंत्री श्रीमती संध्या राजेत्री,  शिव राजेत्री,  दीपांशु  राजेत्री, कु.दिव्यांशी राजेत्री प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस कल

धमतरी, 25 जून। नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण तथा समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाना है। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि जनपद पंचायत धमतरी के नवागंाव (कण्डेल) में इस संबंध में 26 जून को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभागीय कलाकार, भारतमाता वाहिनी, राजीव युवा मितान क्लब सहित अन्य निजी संस्थाओं द्वारा नशापान निषेध आधारित रंगोली, पेंटिंग, जागरूकता रैली, फिल्म का प्रदर्शन, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट