बलौदा बाजार

3 साल में 21 हजार 560 मौतें, 1190 को मिली श्रद्धांजलि राशि
21-May-2023 4:32 PM
3 साल में 21 हजार 560 मौतें, 1190 को मिली श्रद्धांजलि राशि

7 साल बीतने के बाद भी फायदा नहीं 

बलौदा बाजार,  21 मई। करोड़ों रुपए की योजनाएं बना दी जाती है। मगर मैदानी हकीकत यह है कि उनके क्रियान्वयन में कमजोरी और योजनाओं की अपूर्णता के चलते वह लाभ नहीं मिल पाता जो मिलना चाहिए राज्य सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक श्रद्धांजलि योजना संबंधित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की लापरवाही की वजह से जिले में दम तोड़ रही है। इस योजना को शुरू हुए 7 साल बीत गए हैं। लेकिन अभी भी बलौदा बाजार जिले में गरीब तपके के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

किस किसको कितना मिली श्रद्धांजलि राशि

पिछले 3 साल में जिले के 1190 लोगों की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को श्रद्धांजलि योजना के तहत राशि प्रदान की गई है। जिसमें बलौदा बाजार जनपद के 69 भाटापारा जनपद के 183 जनपद के 238 बिलाईगढ़ जनपद के 385 जनपद के 75 तथा सिमगा जनपद के 240 परिवारों को मौत पर आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

क्रिया कर्म के लिए तत्काल मिलती है 2हजार की सहायता

 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले के घरों में मुखिया या किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर अंतिम संस्कार के लिए सरकार द्वारा तत्काल 2000 आर्थिक सहायता देने का नियम बनाया गया है। लेकिन जिले में इस योजना का क्रियान्वयन ही सही नहीं हो रहा है सरकार से मिलने वाली राशि का उपयोग जनपदों में अपने हिसाब से किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 3 साल में जिले 644 गांव में से केवल चुनिंदा गांव में ही करने वाले 1190 परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। यानी 3 साल के केवल 11 से 90 लोगों की मौत हुई। जबकि जिला योजना व सांख्यिकी विभाग के अनुसार इन 3 साल में से 21 हजार 560 लोगों की मौत हुई। इसमें से यदि आधे भी बीपीएल की श्रेणी में आते होंगे तो कम से कम 10 हजार 780 लोगों को सहायता तो मिलनी ही चाहिए थी।
 गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्यों की मौत होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए पैसों की किल्लत न हो, इसलिए 30 मई 2016 को भाजपा की तत्कालीन सरकार ने श्रद्धांजलि योजना बनाई थी। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन सचिव एसके तिवारी ने आदेश जारी किया था। इस योजना के तहत मुखिया या किसी भी सदस्य की मौत पर 2000 आर्थिक सहायता तुरंत देने का प्रावधान है।
 पंच सरपंचों के माध्यम से प्रचार के लिए प्रयास किए जाएंगे 
जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा का इस मामले में कहना है कि जिन पंचायतों से श्रद्धांजलि योजना के लिए आवेदन मिले थे, उन्हीं पंचायतों व मृतक के आश्रितों को भुगतान करवाया गया है गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए 5 सरपंचों के माध्यम से प्रचार के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएंगे।

 3 साल में श्रद्धांजलि योजना के तहत दी गई राशि

 जनपद पंचायत  19 20   20 21   21 22

बलौदा बाजार   27        36         6

भाटापारा        65        54         64

कसडोल        55        25          58

बिलाईगढ़     108      151        126

पलारी          15         34          26

सिमगा         79        107        54


कुल             449     407      334


अन्य पोस्ट