बलौदा बाजार
संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
13-May-2023 3:14 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 13 मई। संभागयुक्त यशवंत कुमार ने शुक्रवार को कलेक्टर चंदन कुमार के साथ नए मंडी परिसर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चयनित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से संबंधित आवश्यक तैयारियों के लिए जरूरी दिशा- निर्देश अधिकारियों को दिए।
संभागयुक्त ने विधानसभावार स्ट्रांग रूम का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उहोंने स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखने व आने -जाने के मार्ग के संबंध में जनकारी ली। इसके साथ ही विधानसभावार मतगणना कक्ष का भी अवलोकन कर तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे