बलौदा बाजार

क्षेत्र के कल्याण के लिए भाटापारा में राम रक्षा सूत्र व बीज मंत्र का जाप
01-Apr-2023 7:49 PM
क्षेत्र के कल्याण के लिए भाटापारा में राम रक्षा सूत्र व बीज मंत्र का जाप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 1 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने रामनवमी के अवसर पर जय स्तंभ चौक भाटापारा स्थित अपने निवास कार्यालय में क्षेत्र के कल्याण के लिए राम रक्षा सूत्र और राम बीज मंत्र का जाप कराया। हवन यज्ञ का आयोजन कर परिवार सहित आम जनों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आहूति दी। साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग झूम उठे। साथ ही रामनवमी पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

श्री माहेश्वरी के निवास कार्यालय में जनकल्याण, संकट हरण व चहुंमुखी विकास के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री माहेश्वरी ने पत्नी संगीता माहेश्वरी के साथ भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण की आरती की।

श्री माहेश्वरी ने कहा कि भगवान राम हम सब के आदर्श हैं। मार्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को हर किसी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राम सबके अस्था का केंद्र हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने माता कौशल्या और भगवान राम का मंदिर बनाकर अपनी आस्था प्रकट की है। हम दूसरों की तरह बातें नहीं करते, जो कहते हैं, वह करते हैं।

संगीता सुनील माहेश्वरी ने कहा भगवान राम वनवास के दौरान बहुत लंबा समय दक्षिण कौशल में व्यतित किए हैं। उनका यहां ननिहाल है, इसलिए भी वे सभी के दुलारे हैं और उनपर सब की ज्यादा आस्था है। निवास कार्यालय के सामने मंच लगाकर भजन मंडली ने राम भजन की प्रस्तुति दी। इसी मंच से श्री माहेश्वरी ने रामनवमी शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल जनसमुदाय को फल प्रसाद और ठंडा पेय पदार्थ का वितरण कराया।

इस दौरान अमित बंटी शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता , सुशील सबलानी, संतोष सोनी,अशोक तिवारी, दीपक निर्मलकेर, मुकेश साहू, अबिद खान, सुरेश अग्रवाल, गुलशन बिजौरा, गौरी भृगु, लक्ष्मी पांडेय, सुनील गुप्ता, सत्यनारायण जोशी, नरेश चौबे, खिलावन साहू,, हिरमत साहू,अशोक ध्रुव, दीपक वर्मा, गिरीश परप्याणी, अयूब खान, नवीन बक्सी आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट