बलौदा बाजार

18 लाख की राशन हेराफेरी, 2 गिरफ्तार
22-Mar-2023 8:45 PM
18 लाख की राशन हेराफेरी, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा. 22 मार्च। धोखाधड़ी कर 18 लाख का माल खपाने वाले दो आरोपियों को ग्रामीण थाने की पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ग्रामीण थाने के निरीक्षक विनोद कुमार मंडावी ने बताया कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि धारा 407, 419, 420, 467, 471, 120 बी, 201, 34 भादवि के फरार आरोपी सिबाचरण साहू उम्र 45 साल,  ओडिशा, समीर रौत्रा उर्फ हलवा उम्र 40 साल ओडिशा को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने 18 अगस्त 2022 को एक ट्रक में चालक सौम्या रंजन मलिक निवासी पंगीरा सेंडथीरा बोथ, बोथ ओडिसा ने भाटापारा के विभिन्न दाल मिल पोहा मिल से उडदगोटा, मुंगागोटा, राजमा, पोहा, काबुली चना कुल कीमती अठ्ठारह लाख आठ हजार एक सौ उन्नीस रुपए का लोड कर ओडिशा भुनेश्वर के लिए निकला था, जो गंतब्य स्थान पर न पहुंचाकर अन्यंत्र कही ले गया है। प्रार्थी विकास अग्रवाल पिता किशन अग्रवाल उम्र 40 निवासी संजय वार्ड भाटापारा के रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त प्रकरण में दो आरोपी संबीत खटोई तथा प्रकाश कुमार राम उर्फ कालु को पूर्व गिरफ्तार कर आरोपीगण के कब्जा से दो ट्रक और एक कार जब्त कर कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट