बलौदा बाजार
निरंकारी मंडल व नपा का सफाई अभियान
28-Feb-2023 7:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 28 फरवरी। भाटापारा के प्राचीन के के वार्ड स्थित कल्याण सागर तालाब को निरंकारी सेवा समिति द्वारा स्वच्छ जल, स्वच्छ मन मिशन के तहत 150 से अधिक निरंकारी मण्डल के सदस्य व नगर पालिका कर्मचारी द्वारा कल्याण सागर का साफ सफाई कार्य किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, निरंकारी ब्रांच अध्यक्ष नानक डोधी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता स्वास्थ्य विभाग सभापति रोहित साहू एल्डरमैन मुकेश साहू एवं पूर्व पार्षद नानू सोनी, राजेश दुलानी, गुड्डा मानिकपुरी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे