बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को स्थानीय विधायक व उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने बूथ क्रमांक 106 ग्राम देवरी पहुंच कर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। यह कार्यक्रम का 98वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया जाता है.।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है और अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है।
मोदी की हर एक बातों को उपस्थित सभी लोगों ने बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना और अंत में तालियों के साथ उनका अभिवादन भी किया।
विधायक शिवरतन शर्मा ने कार्यक्रम के बाद उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित कर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने भारत में बने वस्तुओं के उपयोग पर और स्वच्छता की ओर हमे प्रेरित किया है।
शर्मा ने कहा-हम अगर ठान लें तो स्वच्छ भारत में अपना बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। कम-से-कम प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े के बैग का संकल्प तो हम सबको लेना ही चाहिए। आप देखेंगे, आपका ये संकल्प आपको कितना सन्तोष देगा, और दूसरे लोगों को ज़रूर प्रेरित करेगा।
उक्त कार्यक्रम में सेवक साहू सरपंच देवरी,पवन वर्मा महामंत्री भाजपा ग्रामीण, पाहरू राम वर्मा,हेमराम वर्मा,धनराज वर्मा,सुरेश वर्मा,पदुम वर्मा,तुकाराम साहू,दौलत साहू,अनिल वर्मा सहित बड़ी स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।