बलौदा बाजार

भाटापारा, 22 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्री अपनी नाकामी को छुपाने के लिए जनता का ध्यान भटकाने का कार्य ईडी के माध्यम से कर रही है।
आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल से भाजपा की सरकार रही तब हजारों करोड़ो के घोटाले हुए, जिसमें कई मामले हंै -जैसे नान घोटाला, चिटफंड घोटाला,धान घोटाला, 2 हजार 778 करोड़ का राशन घोटाला जो फर्जी राशन कार्ड के माध्यम से किया गया। निशक्तजन श्रोत संस्थान के माध्यम से 1 हजार करोड़ का घोटाला, इस मामले में मोदी जी रमन जी चुप क्यों है?
काँग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों को भारतीय जनता पार्टी पचा नहीं पा रही है और कांग्रेस पार्टी को ईडी का डर दिखा कर कमजोर करने का प्रयास कर रही है जो सफल नहीं होने वाली। छत्तीसगढ़ की जनता विकास कार्यों पर मंथन कर उन्हें जवाब आने वाले चुनाव में जरूर देगी।