बलौदा बाजार

अखंड रामायण पाठ व पूजन
21-Feb-2023 3:23 PM
अखंड रामायण पाठ व पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदा बाजार, 21फरवरी।
बलौदा बाजार ग्राम दशरमा में समस्त ग्रामवासियों द्वारा एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ एवं पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल जिला अध्यक्ष अभिषेक मिकी तिवारी समेत मंत्री राजेश केशरवानी,कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी, समरसता प्रमुख विनय गुप्ता सम्मिलित हुए।

आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों को श्रीफल, रामनाम वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने गांव-गांव चल रहे श्रीराम कथा, भागवत कथा पर कहा कि यही रामराज्य का प्रारम्भ है, और विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल का कार्यकर्ता गांव-गांव में पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे।

इस धार्मिक प्रचार प्रसार और राम के जीवन गाथा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से संगठन से जुडक़र राष्ट्र एवं हिन्दू समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। समरसता प्रमुख विनय गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए प्रारंभ हुई। संत समागम यात्रा से लोगों के जुडऩे एवं इस नेक कार्य में सम्मिलित होने की अपील की। आयोजन समिति को विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम चरित मानस भेंटस्वरूप दिया गया।
 


अन्य पोस्ट