बलौदा बाजार

लंबे अंतराल के बाद मांग हुआ साकार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 23 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को बिलाईगढ़ में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान भटगांव में उपपंजीयक कार्यालय खोलने की घोषणा की नगर वासियों ने शासन प्रशासन से 15-20 वर्ष पहले उप पंजीयक कार्यालय खोलने की मांग किया गया था।
नगरवासियों ने उम्मीद छोड़ दिया था कि उनका मांग कभी पूरी होगी की नहीं लेकिन क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा तय होने के बाद नगर भटगांव के सांई मंदिर सेवा समिति व नगर निवासियों ने मुख्यमंत्री के पास फिर से इस मांग को प्रमुखता से रखने का विचार किया गया और रखा भी गया क्षेत्रीय विधायक चंद्र देव और नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने मुख्यमंत्री के समक्ष नगर वासियों की मांग को प्रमुखता से रखा गया।
लंबे अंतराल के बाद इस मांग पर विचार करने के पश्चात भटगांव में उप पंजीयक कार्यालय खोलने की घोषणा की गई। धुल जमीं सरकारी फाइलों में दबी सांसें जरुर चल रही थी लेकिन उसे कांग्रेस सरकार ने आक्सीजन देकर ये साबित कर दिया कि जब जब राज्य में कांग्रेस सरकार सत्ता में आयी है। तब तब नगर के विकास में योगदान देकर कांग्रेस ने अपनी पहचान बनाकर इतिहास रचा है।उप पंजीयक कार्यालय खोले जाने की घोषणा पर भटगांव नगरवासी एवं क्षेत्र वासियों में क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय के सकारात्मक पहल की चर्चा जोरों पर रहा वहीं सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक चंद्र देव राय का आभार व्यक्त किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे एवं पार्षदगणों ने मुख्यमंत्री को भटगांव आने का न्यौता दिया गया और आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय में बीएससी गणित और एम एस सी (विज्ञान) खोलने की घोषणा पहले से सोनाखान में की जा चुकी है। 9लाख 68 हजार रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में नया 6 बिस्तरीय वार्ड की घोषणा किया गया, जिसके कारण नगर एवं क्षेत्र खुशी की लहर दौड़ रही है। सांई मंदिर सेवा एवं समस्त नगरवासियों द्वारा मुख्यमंत्री मंत्री और क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।