बलौदा बाजार

जन चौपाल के दौरान ग्रामीण महिला के घर भोजन करने पहुंचे अफसर
18-Dec-2022 3:38 PM
जन चौपाल के दौरान ग्रामीण महिला के घर भोजन करने पहुंचे अफसर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदा बाजार, 18 दिसंबर।
पलारी विकासखंड के ग्राम ओड़ान में एक गरीब महिला सागबती यादव के उनके घर भोजन करने के आग्रह पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा, एसडीएम रोमा श्रीवास्तव और अतिरिक्त सीईओ हरिशंकर चौहान महिला के घर गए, जहां अधिकारियों ने टमाटर की चटनी के साथ भात का भोजन कर उस महिला का मान रखा। जिले में प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर जन चौपाल लगा रहे हैं। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पलारी विकासखंड के ग्राम ओड़ान में भी इसका आयोजन था। इसी दौरान गांव की यादव परिवार की महिला ने सीईओ गोपाल वर्मा को अपने घर चटनी भात खाने का न्यौता दिया, जिस पर वे एसडीएम के साथ उनके घर गए और भोजन कर उनका मान बढ़ाया।


अन्य पोस्ट