बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 दिसंबर। अल्ट्राट्रैक सीमेंट प्लांट रवान के मुख्य मार्ग से लगे ट्रक की यार्ड में भारी वाहनों को रोड पर ही पार्किंग होने से रोड से गुजरने वाले आसपास के ग्रामीण चुचरूंगपुर छिराही सरसेनी गुमा औरासी गीतकेरा गाड़ाभाठा रवान आदि गांव के बच्चे स्कूल जाते हैं जाते समय संयंत्र के गाडिय़ां का आना-जाना लगा रहता है। जिससे ट्रक ड्राइवर द्वारा मुख्य मार्ग के दोनों तरफ गाड़ी पार्किंग कर दिया जाता है जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के कर्मचारी रात्रि कालीन अपने घर से मजदूरी काम जाते वक्त हमेशा हादसे को शिकार होने का डर हमेशा बना रहता है साथ ही धूल डस्ट के कारण नजदीक से आते वाहन गाड़ी दिखाई भी नहीं देती अल्ट्राट्रैक सीमेंट प्लांट के दीवार पर सूचना बोर्ड लगाया गया है जिसमें लिखा है कि गाड़ी पार्किंग करना सख्त मना है फिर भी पार्किंग किया जा रहा है।


