बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसींवा, 8 दिसम्बर। सरसींवा में अवैध धान परिवहन करते 6 ट्रैक्टर एवं एक पिकप वाहन पकड़ाया। दूसरे दिन मंडी अधिनियम के अंतर्गत 5 गुना जुर्माना लेकर सभी वाहनों को छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार सरसींवा मंडी स्पेक्टर सीताराम दिलवंश एवं फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर द्वारा सुबह 7 बजे के आसपास अचानक मधाईभाठा ग्राम पंचायत के पास सडक़ में रोककर धान के कागजात मांगी गई, जिसमें किसी के पास किसी प्रकार का वैध कागजात नहीं पाया गया। यह सभी धान बिना मंडी शुल्क पटाएं राइस मिल में बिक्री करने हेतु ले जाए जा रहा था, जिसे बिक्री करने के पहले पकड़ लिया गया।
6 ट्रैक्टर, एक पिकप में 338.8 क्विंटल धान पाया गया। उक्त सभी धान को वाहन सहित सरसींवा पुलिस थाना में अभिरक्षा में दिया गया वही मंडी विभाग द्वारा मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही कर सभी जब्त धान को वाहन सहित मंडी टैक्स को 5 गुना वसूली राशि 76 हजार 230 रुपये मंडी शुल्क एवं 5082 रुपये निराश्रित शुल्क कुल 81 हजार 312 रुपये की वसूली की गई। यह सभी कार्रवाई कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ फरिया आलम सिद्दकी के दिशा निर्देश पर की गई।


