बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 जुलाई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में बुलाए जाने का विरोध प्रदर्शन राजधानी रायपुर में किया गया। जिसमें बलौदाबाजार भाटापारा जिले के हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में शामिल हुए।
प्रभारी महामंत्री गोपी साहू ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों से कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ईडी कार्यालय का घेराव करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन व घेराव में शामिल हुए। जहां केन्द्र सरकार के दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के लिए पुरजोर तरीके से विरोध जताया। प्रदर्शन में विधायकद्वय चंद्रदेव राय, शकुंतला साहू, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेशनीतिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, निगम सदस्य सतीश अग्रवाल, महामंत्री सीमा वर्मा, सुमित्रा घृतलहरे, उपाध्यक्ष पीआर खूंटे, मंडी अध्यक्ष भाटापारा सुशील शर्मा, बलौदाबाजार मंडी अध्यक्ष तुलसी वर्मा, सुनील माहेश्वरी सहित ब्लाक अध्यक्षगण विक्रम गिरी, रुपेश ठाकुर, विनोद अग्रवाल, अमर मंडावी, युधिष्ठिर नायक, भागवत साहू, केके नायक, पंकज चंद्रा, रामप्रसाद वर्मा, सुनील कुर्रे, भुनेश्वर वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी भृगु, प्रभाकर मिश्रा, मनीष चंद्राकर, इंद्र साव, ऋत्विक मिश्रा, रोहित साहू, प्रेमलता बंजारे, अरुण यदु, कमल ठाकुर आदि शामिल हुए।