बलौदा बाजार

प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पीयूष
05-Jul-2022 5:00 PM
प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पीयूष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 जुलाई।
प्रिंटिंग एसोसिएशन का गठन रथयात्रा के पावन पर्व पर किया गया। लम्बे समय से अंचल के प्रिन्टर्स भाइयो द्वारा एक मजबूत संगठन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस एसोसिएशन में ऑफसेट प्रिन्टर्स, फ्लेक्स प्रिन्टर्स एवम अन्य सभी प्रकार के प्रिंटर व्यवसायी सम्मिलित किये जा रहे हैं। बैठक में उपस्थित समस्त प्रिन्टर्स व्यवसाइयों ने सर्व सम्मति से पीयूष मिश्रा को बलौदाबाजार प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। वही देवीदास अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवम भूपेंद्र साहू को संरक्षक मनोनीत किया गया।

एसोसियेशन के उपाध्यक्ष भागीरथी साहू, सचिव  छोटू साहू एवम कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह वर्मा मनोनीत हुए।
बैठक में  प्रदीप सोनी, रोशन मानिकपुरी,  योगेश यदु,  कीर्तन साहू आदि प्रिंटर बन्धु उपस्थित थे। एसोसिएशन के गठन का उद्देश्य व्यावसायिक एकरूपता के साथ व्यवसाय में हो रही छोटी बड़ी कठिनाईयों के समाधान को लेकर किया गया है।
इस एसोसिएशन के कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण बलौदाबाजार जिला होगा। जिले के समस्त प्रिन्टर्स बंधुओं से सम्पर्क करके उन्हें सदस्य के रूप में जोड़े जाने की योजना बनाई गई है।


अन्य पोस्ट