बलौदा बाजार

कर्मचारियों ने किया योग
22-Jun-2022 3:21 PM
कर्मचारियों ने किया योग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 22 जून।
कलेक्टर बलौदा बाजार के आदेशानुसार सभी विभाग के कर्मचारी अपने अपने स्तर पर 21 जून को विश्व योग दिवस मनाए, जहां नगर भटगांव में पुलिस थाना, व्यवहार न्यायालय तथा शासकीय प्रेम भवन प्रताप सिंह स्कूल समेत नगर के निजी स्कूलों में भी विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न योगासन किया गया।

सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों मिलकर विभिन्न योगासन किए तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग दिवस पर जगह-जगह शासकीय कर्मचारी जनप्रतिनिधि तथा आम जनताओं के द्वारा स्वस्थ रहो निरोग रहो के नारे लगते हुए योग का विभिन्न आसन किया गया और योग दिवस को सफल बनाने में का प्रयास किया गया।


अन्य पोस्ट