बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 12 मार्च। प्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि संगठन में जो ज्यादा डिजिटल सदस्य बनाएगा, उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी। जो भी इस काम को जिम्मेदारीपूर्वक करेगा वहीं पद में रहेगा।
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और युवक कांग्रेस प्रदेश पूर्णचंद पाढ़ी ने बलौदाबाजार जिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की डिजिटल सदस्यता अभियान में तेजी लाने बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के लिए कहा। डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए जिले के चारों विधानसभा में बनाए जा रहे डिजिटल सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया तथा कहा कि अप्रैल से पार्टी के चुनाव कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे।
प्रत्येक बूथ में 100 डिजिटली सदस्य बनाने सभी पदाधिकारियों को युद्घ स्तर पर कार्य करना होगा। 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाना है जिसमें मात्र 15 दिन शेष बचे है। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल एनरोलर बनाकर कांग्रेस का सदस्य बनाया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कहा कि युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष को 5000, विद्वान सभा अध्यक्ष को 3000, ब्लाक अध्यक्ष को 2000 सदस्य बनाना आवश्यक है। जो भी इस काम को जिम्मेदारी पूर्वक करेगा वही पद में रहेगा।
इससे पहले अपने स्वागत भाषण में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने आफलाइन बुक के माध्यम से 22000 सदस्य बानाए जाने की जानकारी दी व डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान में सभी ब्लाकों में तीव्र गति से कार्य करने की जानकारी दी।
बैठक को राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, कसडोल विधायक शकुंतला साहू, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत के अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला कांगे्रस प्रभारी प्रेमचंद जायसी, युवा कांगे्रस प्रभारी एकता ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानस पाण्डेय ने किया आभार प्रदर्शन विवेक यदु ने किया।