बलौदा बाजार

मुख्यालय में चलाया सफाई अभियान
20-Feb-2022 4:03 PM
मुख्यालय में चलाया सफाई अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 फरवरी।
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर  जिलें के सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय में आज अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता समेत सभी जिला अधिकारियों ने अपने अपने कक्ष  की सफाई की। इसके साथ ही सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपने कार्यालय के अलावा परिसर की भी सफाई की है।

इसी तरह जिला मुख्यालय, विकासखंड मुख्यालयों स्थित अन्य शासकीय कार्यालयों में भी सफाई अभियान चलाया गया एवं उस सभी का फोटो, वीडियो एक विशेष ग्रुप के माध्यम से शेयर किया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर ने प्रत्येक दूसरे एवं तीसरे शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही सफाई के पश्चात  संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर के टीम द्वारा सफाई का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया जाता है। जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उक्त विभाग कार्यालय को समय सीमा के बैठक में कलेक्टर द्वारा पुरूस्कृत किया जाता है। पिछले सप्ताह की सफाई में जिला कोषालय ने बाजी मारी थी।
 


अन्य पोस्ट