बलौदा बाजार
2 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक
19-Feb-2022 2:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 19 फरवरी। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान आरक्षक नवीन शुक्ला एवं शिव नारायण कुर्रे के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस अवसर पर दोनों पुलिस स्टाफ के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। 17 फरवरी को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नति आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में उक्त दोनों प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल एवं इनके परिवार के सदस्यों द्वारा कंधे पर एक-स्टार लगाया गया तथा सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने की शुभकामनाएं दी दभ। वर्तमान में नवीन शुक्ला थाना सिटी कोतवाली एवं शिव नारायण कुर्रे थाना बिलाईगढ़ में पदस्थ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे