बलौदा बाजार

जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के संभागीय उपाध्यक्ष बने इस्माइल
01-Feb-2022 4:46 PM
जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के संभागीय उपाध्यक्ष बने इस्माइल

सरसींवा, 1 फरवरी । छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बलौदाबाजार की आवश्यक बैठक विश्राम गृह बिलाईगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश महासचिव सेवक दास दीवान एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्नी लाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। वरिष्ठ पत्रकार इस्माइल खान को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया। रूपेश श्रीवास को  बलौदाबाजार का जिला अध्यक्ष  बनाया गया, वहीं शांति देवांगन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। जिसके बाद  प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की सहमति से ब्लाक कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नियुक्ति के आदेश प्राप्त होने के पश्चात संभागीय उपाध्यक्ष इस्माइल खान हुए जिला अध्यक्ष रुपेश श्रीवास ने प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं प्रदेश महासचिव  सेवक राम दीवान को  फूल माला पहनाकर आभार व्यक्त किए।

प्रमुख रूप से कमलेश चौहान, दशरथ साहू ,प्रदीप देवांगन, विजय सोनी, सुनील यादव, संजय यादव खोजन चंद्रा, सुरेश श्रीवास, भोला सोनी, गोपी अजय, गणेश जयसवाल, देवेंद्र खुटे, ताराचंद पटेल, भीख राम खुंटे, देवनारायण यादव, खगेंद्र महंत, राम कुमार चंद्रा, वीरेंद्र साहू, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, राजकुमार जांगड़े, मानसाय साहू, शिव कुमार नायक, किशन श्रीवास प्रहलाद साहू आत्माराम पटेल युवराज निराला महेंद्र जयसवाल, श्वेत कुमार नायक, के पी पटेल, योगेश देवांगन,को मिला कर काफी संख्या में  पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। इस्माइल खान एवम रूपेश श्रीवास को नियुक्ति के बाद उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।


अन्य पोस्ट