बलौदा बाजार

भाजपाईयों ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
29-Nov-2021 6:11 PM
भाजपाईयों ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरसींवा, 29 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति सरसीवां की बैठक मण्डल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वक्ताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जालान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जिससे  छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त है।

कोरोनाकाल में केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना अंतर्गत प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अतिरिक्त नि:शुल्क चावल प्रदान किया गया था, उसे भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा नियमानुसार वितरण नहीं किया गया और गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान बनाने का सपना भी अधूरा कर दिया। प्रदेश में धर्मांतरण चरम सीमा पर है, अब हिन्दुओं को जागने का वक्त आ चुका है ।

अन्य वक्ताओं ने भी बैठक को संबोधित किया, जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष अलग राम साहू, मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू, मंडल महामंत्री रेशम कुर्रे, मंडल उपाध्यक्ष पुरषोत्तम बंजारे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहरसाय विजय, अमरनाथ खट्टकर, एडवोकेट डी.पी.कुर्रे ने राज्य सरकार पर निशाना साधा एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। आभार व्यक्त मंडल महामंत्री सेतू साहू ने किया।

बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता निराला,पुर्व महामंत्री महेत्तर साहू, मंडल मंत्री  रेवती साहू, महिला मोर्चा मंडल मंत्री मीना जांगड़े,रामनाथ साहू, दीनदयाल कुर्रे,रघु मानिकपुरी, भाजयुमो जिला मंत्री नीलेश दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, भाजयुमो मंडल महामंत्री द्वय लालू शर्मा, नारायण साहू, मयंक अग्रवाल, देवेश साहू,अखिलेश केशरवानी, रामकरण भारद्वाज, खीकराम भारद्वाज, हरकित यादव,धनीराम साहू, घनश्याम चंद्रा,  सपना बंजारे, कौशल्या देवी,  राधिका देवी, राजकुमारी सहित भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट