बलौदा बाजार

गुरूनानक जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा
18-Nov-2021 6:16 PM
गुरूनानक जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 18 नवंबर।
गुरूनानक देव के प्रकाश उत्सव व गुरूनानक देव की जयंती के पूर्व शहर मे सिख धर्म के लोगों ने उत्साह, उमंग व आतिशबाजी के बीच भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रकाश पर्व मनाया।

शोभायात्रा का जगह जगह अन्य धर्म के लोगों ने भी स्वागत किया यहां पर दर्जनों की संख्या मे स्वागत द्वार बनाकर प्रकाश पर्व पर भक्ति मय जुलूस निकाली गई जिसमे सिक्ख समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

डीजे, ढोल धमाके के बीच आतिशबाजी के साथ अखाड़े व शबद कीर्तन की गूंज से संपूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया लगभग एक किलोमीटर लंबी जुलूस में लोगों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान नगर मे आपसी धार्मिक सौहाद्र का माहौल देखने को मिला जहां अन्य धर्म के लोगों ने सिख बंधुओं का स्वागत सत्कार किया अनेक स्थानों पर स्वल्पाहार चाय, नास्ता, शरबत व पेय पदार्थ का वितरण किया गया. इस दौरान प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी जुलूस मे नगर निरीक्षक सहित पुलिस का अमला जगह जगह तैनात रहा हास्पिटल चौक पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया यहां पर अखाडे का जानदार प्रदर्शन हुआ.

इस दौरान सिक्ख समाज के भाग सिंह सलूजा, अमरजीत सलूजा, अमरजीत स्मार्ट, रंजीत सिंह छाबड़ा, इंन्द्रजीत सिंह राणा, मंजीत सिंह छाबडा, अरूण छाबडा, गुरूमीत सिंह गुम्बर, मनेन्द्र सिंग गुम्बर, राजा गुम्बर, त्रिलोक सिंह सलूजा, मिक्कू सचदेव, देवेन्द्र सचदेव, गुलशन सचदेव, तंजीव अरोरा, विख्यात आरोरा, गुरूभेष सिंह छाबडा, गुरूभेज गुंम्बर एवं जोंटी गुम्बर सहित समाज के तमाम सिक्ख बंधु व बडी संख्या मे महिलायें व बच्चें शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट