बलौदा बाजार

मोदी सरकार देश में महंगाई के लिए जिम्मेदार-सुशील
15-Nov-2021 5:10 PM
मोदी सरकार देश में महंगाई के लिए जिम्मेदार-सुशील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 15 नवंबर।
प्रदेश कांग्रेस सचिव और जनजागरण अभियान पदयात्रा के प्रभारी सुशील शर्मा ने आज भाटापारा ब्लॉक के ग्राम कैथी से सुमा तक और सिमगा ब्लॉक के ग्राम पोसारी से ग्राम लांजा तक जनजागरण पदयात्रा कर शुरुवात की।

इस पदयात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.केके नायक, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू, श्रम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट इंद्र साव,जिला उपाध्यक्ष शैली भाटिया, अरुण यादव, महामंत्री चंद्रकुमार साहू, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस डॉ.गोपाल साहू, महामंत्री सुनीता यादव, भाठापारा ब्लॉक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर,प्रदेश महामंत्री सीमा वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अमर मंडावी, नरसिंग नेताम, रामखिलावन शर्मा, विनोद यदु, मोती मंडावी, दुवारका यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

ग्राम पोसरी, लांजा, कैथी, सुमा में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते सुशील शर्मा ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी की भाजपा सरकार ही बढ़ती मँहगाई के लिये पूरी तरह जिम्मेदार है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार चलाने में पूरी तरह असफल प्रतीत हो रहे है, मोदी राज में मँहगाई चरम सीमा पर है,पेट्रोल-डीजल पर देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक्ससाइज ड्यूटी लेने वाली मोदी की ही सरकार है। मोदी सरकार ने कॅरोना काल मे पेट्रोलियम प्रदार्थो पर लगाने वाले एक्ससाइज ड्यूटी को 10 गुना बढ़ा दिया है,रसोई गैस के दाम तीन गुना बढ़ा, खाने के तेल का दाम भी तीन गुना बढ़ा, अनाज और सब्जियों के दाम दुगुना हो चुका है,जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है फिर भी नरेंद्र मोदी बेफिक्र होकर मदमस्त हाथी की तरह विचरण कर रहे है।

सुशील शर्मा ने जनता जनार्दन से कहा कि मोदी के राज में बेरोजगारी दर बढ़ी, महिला सुरक्छा में कमी आई,15 लाख के सपने दिखा कर अच्छे दिन को गायब कर दिया।
नोटबंदी और जीएसटी ने जनता की कमर तोड़ दी,निजीकरण को बढ़ावा मिला, किसानों की आय दुगनी करने की बात झूठी साबित हो रही है,तीन काले कानून को वापस नहीं किया। देश की सीमा की सुरक्छा करने में नाकाम हो रहे है।

भूपेश बघेल की सरकार ने तीन साल में 36 घोषणा में से 25 घोषणा पूरी कर प्रदेश की जनता से चुनाव पूर्व किये वादों को निभाया, राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को प्रति एकड़ अतिरिक्त सहायता पहले वर्ष में 5702 करोड़ रुपिया, दूसरे वर्ष में 2020 में तीन किस्तों में 4542 करोड़ रुपिया किसानों के खातों में डाले, चौथी किस्त भी जल्द ही मिल जायेगी, गौधन न्याय योजना में चरवाहे, पशुपालक,गौबर बीनने वालों को रोजगार, राम वन गमन पथ का निर्माण, माता कौशल्या के मंदिर का निर्माण सहित हमार परंपरागत संस्कृति और तीज त्यौहार को बढ़ावा दे रहे है, ऐसे छत्तीसगढ़ी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेस जनों ने पदयात्रा कर ग्रामीणों से जन सम्पर्क भी किया। ग्रमीणों में प्रमुख रूप से कृष्ना बंजारे, अश्वनी बारले, भगत वर्मा, उदय साहू, रामावतार धु्रव, रामलाल यदु, धनाराम धृतलहरे, बशान्त रात्रे, धनीराम साहू, सलिक बंजारे, रवि कोशले, पवन। निषाद, जनकराम जोशी, सुरेश साहू, रामकुमार साहू, मनहरण साहू सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट