बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 14 नवंबर। क्षेत्र में मौसम के मिजाज से किसान बेहाल है। बेमौसम बंूदा बांदी व बारिश से क्षेत्र के किसान मिसाई कार्य को रोक दिये है। कई किसान का मिसाई कार्य अधूरा हो गया है। किसानों के धान खेतों मे कटकर पड़े हुये है। उन्हें बहुत नुकसान है और जिन किसानों के धान की कटाई नहीं हुई है। उनके धान हवा से जमीन पर लेट गये है। दोनों ही स्थिति मे धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं सब्जी उत्पादक व उन्हारी फसल लेने वाले किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
आसमान में दिनभर बादल छाये रहे और बूंदाबांदी बारिश होती रही मौसम का मिजाज कुछ इस कदर बिगड़ा है की आम जनजीवन से लेकर किसान तक बेहाल है। बादल छाने से सब्जी की फसल पर जहां संकट मंडराने लगे है और परेशान किसानों के लिये चिंता और बढ़ गई है। एक ओर जहां इन्हें मौसम की मार ने दुखी कर दिया है। वहीं कीड़ो से परेशानी बढ़ी हुई है।
मौसम के खराब होने से जहां कीड़ों का संक्रमण सब्जी की फसलों में हो रहा है। वहीं सब्जी की फसल प्रभावित हो रहीं है। कृषि विभाग द्वारा समुचित जानकारी देने की आवश्यकता है।